विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करिश्‍मा और उपेन अगले साल कर सकते हैं शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 06:58 PM (IST)

पिछले साल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में करिश्‍मा तन्‍ना और उपेन पटेल के बीच काफी करीबियां देखने को मिली थीं। तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब तो दोनों अगले साल शादी भी करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले साल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के बीच काफी करीबियां देखने को मिली थीं। तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब तो दोनों अगले साल शादी भी करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

देखें, नवाज की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का जबरदस्त ट्रेलर

उन्होंने खुद यह बात बताई है। फिलहाल दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में नजर आ रहे हैं और फिनाले की तैयारियां कर रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान जब करिश्मा और उपेन से पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में उनकी शादी करने की कोई योजना है तो इस पर उन्होंने कहा कि एक बार 'नच बलिए' खत्म हो जाए, हम सब कुछ प्लान करेंगे और हम अगले साल कभी भी शादी कर लेंगे।

'दृश्यम' की हीरोइन को अजय देवगन से लगता था डर

उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमारे पास इस बारे में सोचने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं है। इसलिए फिनाले के बाद हम इस बारे में सोचेंगे। जब दोनों से यह पूछा गया कि क्या वो 'नच बलिए' के बाद एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं तो करिश्मा ने कहा कि नहीं, वो अपने परिवार के साथ रहती हैं।

देखें, रितिक के कहने पर रणवीर ने बनाया ये मजेदार डबस्मैश

वहीं, इस पर उपेन ने कहा, 'हम अपने परिवार के साथ रहते हैं। भारत में मेरे ख्याल से शादी से पहले लिव-इन में रहना उचित नहीं है। अभी हमारी सगाई हुई है और हम आगे सोच रहे हैं। जब हमारी शादी हो जाएगी, तो फिर हम जरूर साथ रहेंगे, मगर अभी एक साथ मूव करने की कोई योजना नहीं है।'